50MP कैमरा,5000mah बैटरी के साथ Vivo Y35

 बजट स्मार्टफ़ोन भारत में जल्द होगा लॉन्च! 

Vivo Y35 का प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा और साथ में 2-2 मेगापिक्सल के दो और लेंस होने की बात कही गई है।
         (Vivo Y35 में Vivo T1x (फोटो में) की तरह ही Snapdragon 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है।)  


     
Vivo Y35 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है क्योंकि एक बार फिर से इसके रेंडर्स और फुल स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इससे पहले स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स जैसे Geekbench, TKDN और EEC पर भी स्पॉट किया जा चुका हैजो संकेत देता है कि भारत में भी इसकी एंट्री बहुत जल्द हो सकती है। अब एक टिप्स्टर ने इसके बारे में ताजा खुलासा किया है और रेंडर्स के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस की पूरी लिस्ट शेयर की है।  

ख़ास बातें  



           1.फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आने की उम्मीद है

         2.इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा, ऐसा कहा गया है

               3.फोन में ब्लूटूथ 5.2 और डुअल बैंड वाइ-फाई सपोर्ट होगा।


Vivo Y35 के लिए कहा गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च होगा, जो कि आजकल अधिकतर स्मार्टफोन्स में एक ट्रेंड के रूप में देखा जा रहा है। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP का होगा और साथ में 2-2 मेगापिक्सल के दो और लेंस होने की बात कही गई है। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट साइड में 16 मेगापिक्सल का सेंसर देखने को मिल सकता है। जहां तक प्रोसेसर की बात है, इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 8GB RAM और 256GB तक की स्टोरेज हो सकती है। 


इसकी बैटरी क्षमता के बारे में कहा गया है कि यह डिवाइस 5000mAh बैटरी से लैस होगा। साथ में 10W चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के साथ आने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ 5.2 और डुअल बैंड वाइ-फाई के सपोर्ट के साथ आ सकता है। रेंडर्स के मुताबिक, फोन ब्लैक और गोल्ड कलर ऑप्शन में रिलीज किया जा सकता है।